हिंदुस्तान प्रीफैब लिमिटेड में आपका स्वागत है


हिंदुस्तान प्रीफैब लिमिटेड (HPL), भारत के सबसे पुराने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (CPSE) में से एक है और यह भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य करता है। भारत में प्रीफैब तकनीक का अग्रदूत HPL वर्ष 1948 में पाकिस्तान से आए विस्थापितों की आवास आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु एक विभाग के रूप में स्थापित किया गया था। बाद में 1953 में इसे “हिंदुस्तान हाउसिंग फैक्ट्री लिमिटेड” के नाम से कंपनी के रूप में निगमित किया गया तथा 1955 में यह एक CPSE बना। 9 मार्च 1978 को कंपनी का नाम बदलकर “हिंदुस्तान प्रीफैब लिमिटेड (HPL)” कर दिया गया।

वर्षों के दौरान, HPL ने भवन उद्योग एवं भारतीय रेलवे के लिए प्री-फैब्रिकेटेड घटकों की आपूर्ति के साथ-साथ अनेक प्रकार की सिविल इंजीनियरिंग संरचनाओं का निर्माण किया है। HPL लकड़ी एवं स्टील के स्लीपरों के तकनीकी रूप से व्यवहार्य विकल्प के रूप में PRC रेलवे स्लीपरों को प्रस्तुत करने वाले अग्रणी संगठनों में से एक रहा है। रेलवे पुलों के निर्माण हेतु प्री-कास्ट, प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट गर्डर का निर्माण करने वाला HPL पहला संगठन था। HPL ने प्री-कास्ट कंक्रीट एवं प्रीफैब्रिकेशन तकनीकों का उपयोग करते हुए अनेक आवासीय, औद्योगिक एवं संस्थागत भवनों का निर्माण किया है। दिल्ली में HPL द्वारा निर्मित प्रमुख संरचनाओं में अशोका होटल, पालम एयरपोर्ट टर्मिनल भवन, आर.के. पुरम के ईस्ट एवं वेस्ट ब्लॉक तथा आई.पी. एस्टेट स्थित विकास भवन शामिल हैं। ओबेरॉय समूह का प्रमुख होटल “ओबेरॉय इंटरकॉन्टिनेंटल” भी HPL द्वारा निर्मित प्री-कास्ट कंक्रीट घटकों का उपयोग करता है।

HPL परिसर 28.639 एकड़ भूमि क्षेत्र में स्थित था, जहाँ अत्याधुनिक तकनीकों से सुसज्जित एक फैक्ट्री स्थापित थी, जिसमें प्रीफैब अवसंरचना / भवन घटक, रेलवे के लिए कंक्रीट स्लीपर, कंक्रीट विद्युत पोल, लकड़ी कार्यशाला आदि का निर्माण किया जाता था...

और पढ़ें
सीएमडी डेस्क
CMD Image
श्री गुरजीत सिंह ढिल्लों

हिंदुस्तान प्रीफैब लिमिटेड

संचालन क्षेत्र